आलिया भट्ट ने तस्वीर शेयर कर बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन को किया बर्थडे विश, बीच किनारे मस्ती करती आई नजर
9/18/2021 4:48:03 PM

मुंबई. एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। आकांक्षा आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड है। आलिया ने खास अंदाज में आकांक्षा को बर्थडे विश किया है। आलिया ने आकांक्षा के साथ तस्वीर शेयर की है। जब दोनों मालदीव में गई थी।
तस्वीर में आलिया पिंक बिकिनी और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने लो बन और शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं आकांक्षा पर्पल स्विमसूट में दिखाई दे रही है। ओपन हेयर्स और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों इस लुक में हॉट लग रही हैं। दोनों बीच किनारे बैठ कर मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे माय यूनिवर्स।' फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और बर्थडे विश कर रहे हैं।
काम की बात करें तो आलिया बहुत जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', RRR, 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'तख्त' और 'डार्लिंग्स' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shani Dev की पूजा में महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना आ सकता है जीवन में संकट

अगले महीने छुट्टियों की भरमार, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब रहेगी छुट्टियां

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

इन 5 वजहों से व्यक्ति के हाथ में नहीं टिकता है धन, आप भी जान लें ये Vastu Tips