आलिया ने खास अंदाज में दीपिका को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर कहा- तुम खूबसूरती और मजबूती की प्रेरणा हो

1/5/2021 4:11:48 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। दीपिका को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी दीपिका को बर्थडे विश किया है।


आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दीपिका की तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। तस्वीर में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। तस्वीर शेयर कर आलिया ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे DP! तुम हमेशा खूबसूरती और मजबूती की प्रेरणा रही हो और रहोगी। यह हमारे आने वाले एडवेंचर्स के लिए, लव यू' फैंस द्वारा इस तस्वीर को खूब देखा जा रहा है।


बता दें पिछले दिनों दीपिका और आलिया नए साल के जश्न के लिए रणथंभौर में थीं। इस ट्र‍िप में आलिया बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनकी फैमिली के साथ आईं थी। वहीं दीप‍िका अपने पति रणवीर सिंह के साथ थीं। सभी स्टार्स इकट्ठे ही थी। ट्रिप की  तस्वीरें और वीड‍ियोज भी सोशल मीड‍िया पर काफी वायरल हुईं थी। अब सभी मुंबई वापिस लौट आए हैं।


काम की बात करें तो दीपिका बहुत जल्द फिल्म '83' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में दीपिका रणवीर के साथ नजर आएंगी। वहीं आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इसमें आलिया रणबीर कपूर के काम दिखाई देंगी।

Parminder Kaur