पति रणबीर और फ्रेंड्स संग जश्न मनाते हुए आलिया ने की नए साल 2023 की शुरुआत, तस्वीरों में बेहद खुश दिखीं 'मिसेज कपूर'

1/1/2023 10:13:23 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. रात 12 बजे से नए साल की शुरुआत हो चुकी है। लोगों ने नाचते गाते और फ्रेंड्स संग जश्न मनाते हुए साल 2023 वेलकम किया। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। स्टार्स ने देर रात फैमिली और फ्रेंड्स संग जश्न मनाते हुए नए साल का स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें अब उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह मुस्कुराते हुए नए साल का स्वागत करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह पति रणबीर, फैमिली और फ्रेंड्स के साथ नए साल का खूब जश्न मनाती दिख रही हैं, जबकि आखिरी तस्वीर में बेहद हंस रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा-'हैप्पी न्यू न्यू... मेरे प्यारे और अपनों के साथ।'


फैंस आलिया की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर उन्हें भी नए साल की बधाई दे रहे हैं।


वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है।

Content Writer

suman prajapati