पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं दुल्हन बनीं आलिया भट्ट,रणबीर की जगह इस शख्स को पहनाई वरमाला

3/6/2021 2:34:58 PM

मुंबई: अपनी क्यूट स्माइल से लोगों के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। कपल को आए दिन मूवी, डिनर डेट या आउटिंग करते देखा जाता है। रणबीर आलिया के फैंस भी कपल को जल्द ही शादी के बंधन में बंधता देखना चाहते हैं। लेकिन हाल ही में उनका वीडियो सामने आया है जिसमें वह रणबीर कपूर को तो नहीं पर किसी और शख्स को वरमाला पहना रही हैं।

दरअसल, ये एक विज्ञापन वीडियो है, जिसमें आलिया भट्ट दुल्हन बनी दिख रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया हल्के पिंक कलर का लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गले का हार, कानों के झुमके और मांग में टीका आलिया के लुक को परफेक्ट बना रहा है।

उनके माथे पर लगी छोटी सी बिंदी आलिया के दुल्हन लुक को परफेक्ट बना रहा है। इसके अलावा आलिया का एक वीडियो भी सामने आया है।  वीडियो में दिखाया गया है कि आलिया दूल्हे को वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ती हैं।

इस दौरान दूल्हे वाले उसे गोदी में उठाकर ऊपर कर देते हैं। आलिया हाथों में वरमाला लिए उसे पहनाना चाहती हैं लेकिन ऊंचा होने के कारण वो ऐसा कर नहीं पातीं। तब वो अपना जादू दिखाती हैं। मिनटों में ऊपर उड़कर माला उसके गले में डाल देती हैं।

इस वीडियो को शेयर कर आलिया ने लिखा-'हम तो सच में उड़ गए।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लोग इसे काफी लाइक कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट उनके वीडियो पर किए जा रहे हैं। 

अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो आलिया इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए चर्चा में हैं। फिल्म 30 जुलाई को रिलीज की जाएगी। इसके अलावा आलिया  ब्रह्मास्त्र और जैसी RRR फिल्मों में नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

Content Writer

Smita Sharma