आलिया के सिर चढ़ा रणबीर के प्यार का बुखार, गलती से कर डाली ऐसी हरकत

4/16/2019 10:34:22 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी है। इसके साथ ही वह रणबीर कपूर संग अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में है। वैसे आलिया-रणबीर का रिश्ता किसी से भी छिपा नहीं है। लेकिन आल‍िया अपने ब‍िजी शेड्यूल में भी रणबीर को कितना याद करती हैं इसका सबूत खुद आल‍िया भट्ट ने गलती से द‍े द‍िया। सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो वायरल हो रही है।

 

 

दरअसल, आल‍िया अपनी फिल्म कलंक की पूरी स्टार कास्ट के साथ एक शो पर गई थीं। शो में वरुण धवन और आल‍िया साथ बैठे थे। तभी वरुण पीछे से आल‍िया के बालों को छूकर उन्हें परेशान करने लगे। आल‍िया इस बात से थोड़ा परेशान हुईं लेकिन वरुण को ऐसा करने से मना करने लगीं। लेकिन इस बीच हुआ ये कि आल‍िया ने वरुण की जगह रणबीर का नाम ले ल‍िया। आल‍िया के वरुण को रणबीर बोलते ही उनके साथ बैठे आद‍ित्य कपूर, सोनाक्षी और वरुण धवन सभी हंस पड़े। आल‍िया ने शरमाते हुए अपना चेहरा नीचे कर ल‍िया। 

 

 

बता दें कि आलिया-रणबीर अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहते है। हाल ही में खबर ये भी आई थी कि ये दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। हालांकि दोनों ही स्टार्स अपने फिल्मों की शूट‍िंग में व्यस्त हैं। आल‍िया की फिल्म 17 अप्रैल को र‍िलीज हो रही है। इसके बाद वो सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ पहली बार एक फिल्म में काम करने जा रही हैं। आल‍िया कलंक प्रमोशन से फ्री होने के बाद सड़क 2 की शूट‍िंग में व्यस्त होने जा रही हैं।

View this post on Instagram

😍😍

A post shared by instabollywoodfc (@lnstabollywoodfc) on

Konika