पिंक एंड ब्लैक आउटफिट में आलिया का स्टनिंग लुक, रेड कार्पेट पर वरुण संग दिखीं क्यूट कैमिस्ट्री

12/4/2019 9:30:42 AM

मुंबई: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर वरुण धवन ने एक साथ खई फिल्में की हैं। दोनों ने एक ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद आलिया और वरुण 'हंपटी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'कलंक' जैसे फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फैंस दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं।

हाल ही में एक बार फिर इन दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। जरअसल, आलिया और वरुण मंगलवार मुंबई में आयोजित फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स में पहुंचे थे।

इस दरौान आलिया  पिंक एंड ब्लैक आउटफिट में स्टनिंग दिख रही हैं। मिनिलमल मेकअप, ओपन हाफ कर्ली हेयर उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वहीं वरुण शर्ट और व्हाइट पैंट में हैंडसम दिखे। दोनों ने रेड कार्पेट पर काफी मस्ती की। इस दौरान दोनों काफी खुश दिखे।

फैंस आलिया और वरुण की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।    

काम की बात करें तो आलिया इन दिनों फिल्म  'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी राॅय मुख्य भूमिका में हैं।

इसके अलावा आलिया करण जौहर की मल्टी स्टार फिल्म 'तख्त' और 'सड़क 2' में नजर आएंगी। वहीं वरुण की बात करें तो वह 'स्ट्रीट डांसर' और 'कुली नंबर 1' के रीमेक में दिखेंगे। 

 

Smita Sharma