Video: आलिया को गोद में उठाकर फैंस के बीच पहुंचे वरुण, ढोल की थाप पर किया भांगड़ा

4/13/2019 1:05:02 PM

मुंबई: फिल्ममेकर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इन दिनों फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में बिजी हैं। बीते दिन प्रमोशन के वरुण और आलिया जालंधर पहुंचे थे। जालंधर पहुंच कर इस ऑनस्क्रीन जोड़ी ने खूब मस्ती की। 

पंजाब में पहुंचे वरुण और आलिया का स्वागत ढोल की थाप से किया गया। दोनों ने इस दौरान जमकर भंगड़ा भी डाला। वरुण आलिय को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस उमड़े।

आलिया और वरुण की मस्ती करते हुए तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

आलिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर भांगड़ा करते की वीडियो फैंस के साथ शेयर की हैं।

कुछ तस्वीरों में वरुण और आलिया की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने लायक है। वरुण आलिया को गोद में उठाए हुए दिख रहे हैं। 

फिल्म की बात करें तो 'कलंक' में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त हैं।

इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म रिलीज होने से पहले संजय दत्त का एक बयान काफी चर्चा में है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

All love.. Eternal love..What a day!!!❤️❤️ #KalankTourWithPaytm

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on Apr 12, 2019 at 9:22pm PDT

Neha