कपिल के शो में पहुंची 'कलंक' स्टारकास्ट, आलिया, वरुण, आदित्य और सोनाक्षी ने खूब की मस्ती

4/14/2019 2:14:22 AM

मुंबईः कपिल शर्मा का शो इन दिनों खूब पंसद किया जा रहा है। हर बार की तरह इस हफ्ते कपिल के शो में कलंक स्टार कास्ट टीम ने शिरकत की। आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आदित्य ऱॉए कपूर नज़र आंए। इस दौरान कपिल शर्मा के शो में खूब हंसी मज़ाक चलता है।

शो की शुरूआत होती है कपिल शर्मा के जोक्स से। कपिल शर्मा शो में आते एक अखबार वाले को लेकर अपने धमाकेदार जोक्स से शो का माहौल बना देते है। इसके बाद शो में एंट्री होती है चंदू की। कपिल और चंदू दोनों मिलकर खूब हंसी मज़ाक करते हुए नज़र आते हैं। कपिल और चंदू के हंसी के पंच से दर्शक हंस हंस कर लोटपोट हो जाते हैं। इसके बाद शो में सरला की एंट्री होती है। सरला के शो में आते ही चंदू और सरला में खूब चटपटे जोक्स का शुरूआत होती है।

इसके बाद शो में एंट्री होती है आज के मुख्य महमानों की। जी हां, शो में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन और आदित्य ऱॉए कपूर एंट्री करते है।

शो के शुरूआत में ही कपिल कलंक स्टार कास्ट टीम से हंसी मज़ाक करना शुरू कर देते हैं। इसी के साथ सपना शो में आती है। सपना के शो में आते ही वरुण धवन और वह दोनों एक गानें पर डांय करने लगते है, जिससे शो का माहौल बन जाता है। इस शो के दौरान कपिल कलंक स्टार कास्ट टीम से बहुत सारी बातें करते नज़र आते हैं।

Pawan Insha