Karwa Chauth 2022: कैटरीना से लेकर आलिया तक..ये एक्‍ट्रेसेस पहली बार मनाएंगी करवाचौथ,सुहाग की लंबी उम्र के लिए रहेंगी भूखी प्यासी

10/12/2022 12:38:06 PM

मुंबई: करवाचौथ का त्योहार इस साल 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती हैं।  रात में चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर वे अपना व्रत पूरा करती हैं।करवा चौथ एक ऐसा फेस्टिवल है, जिसको लेकर एक्‍ट्रेसेस में भी आम महिलाओं की तरह खूब उत्‍साह देखने को मिलता है। इस साल बी-टाउन की कई ऐसी हसीनाएं हैं जो शादी के बाद पहला करवाचौथ सेलिब्रेट करेंगी। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ से लेकर कई हसीनाओं का नाम शामिल है जो सुहाग की लंबी उम्र के लिए भूखी प्यासी रहेंगी। आइए डालते हैं इन हसीनाओं पर एक नजर...

आलिया भट्ट

पांच साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई। आलिया इस समय प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में उनका पहला करवा चौथ और भी खास होने वाला है।

अंकिता लोखंडे

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को हर फेस्टिवल धूमधाम से मनाती हैं। ऐसे में पति विक्‍की जैन के साथ उनका ये पहला करवा चौथ शानदार होने वाला है। पिछले साल दिसंबर में दोनों ने सात फेरे लिए थे।

कैटरीना कैफ 
 

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का भी ये पहला करवा चौथ होगा।उन्‍होंने पिछले साल दिसंबर में विक्‍की कौशल के साथ राजस्‍थान के सवाई माधोपुर में शादी रचाई थी। अब वह विक्‍की की फैमिली के साथ ये फेस्टिवल सेलिब्रेट करने के लिए तैयार हैं।

मौनी रॉय 

मौनी रॉय भी इस बार पति सूरज नाम्बियार के साथ पहला करवा चौथ मनाएंगी। कपल ने जनवरी में शादी रचाई थी।

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना इसी साल 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधीं। करिश्मा शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।


शिबानी दांडेकर


शिबानी दांडेकर का भी यह पहला करवा चौथ होगा। लंबे समय की डेटिंग के बाद  उन्‍होंने फरवरी में फरहान अख्‍तर शादी की थी। 

शीतल ठाकुर

इस साल फरवरी में शीतल ठाकुर ने एक्टर विक्रांत मैसी के साथ शादी रचाई थी। ऐसे में शीतल का भी ये पहला करवाचौथ होगा। 

ऋचा चड्ढा

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इसी महीने के पहले हफ्ते में एक्टर अली फजल संग शादी रचाई थी। 

नयनतारा

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवान  के साथ बड़ी ही भव्य और शाही शादी की थी। नयनतारा और विग्नेश 9 जून 2022 को शादी के बंधन में बंध गए थे। नयनतारा भी शादी के बाद अपने पति के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।


 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma