मां का हाथ थाम एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई आलिया, तस्वीरों में दिखा स्टाइलिश अवतार

7/16/2019 1:36:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। आलिया को अक्सर बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ ही देखा गया है। बीते दिन आलिया को मां सोनी राजदान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही थी।

 

 

आउटफिट की बात करें तो इस समय आलिया ने व्हाइट और पर्पल कलर का ट्रेक सूट पहना था, साथ में ब्लैक एंड व्हाइट गॉगल्स और व्हाइट शूज उनकी लुक कम्पलीट कर रहे थे। आलिया इस अटायर में काफी कूल लग रही थी।

 

 

इसी के साथ उन्होंने येलो कलर का हैंडबैग कैरी किया था। वहीं सोनी राजदान डेनिम जीन और टॉप में काफी स्टाइलिश लग रही थी। आलिया की तरह उन्होंने भी गॉगल्स से लुक कम्पलीट किया था। तस्वीरों में दोनों मां बेटी ने एक-दूसरे का हाथ थाम पोज दिए।   

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया ने बीते दिनों ब्रह्मास्त्र की शूटिंग वाराणसी में खत्म की है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।

 

 

इस फिल्म रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे स्टार्स अहम किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 


 

Konika