स्टाइलिश अंदाज में फ्रेंडस के साथ लंच पर निकली आलिया, सामने आई ग्लैमरस तस्वीरें

9/19/2018 11:47:03 AM

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का बुल्गारिया शेड्यूल खत्म करके मुंबई लौट आईं हैं। हाल ही में आलिया अपनी कुछ दोस्तों के साथ लंच पर निकलीं। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में आलिया व्हाइट टाॅप के साथ ब्लू कलर की बेल बॉटम स्टाइल वाली जींस पहने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में हैंड बैग और आंखों पर ब्लैक गाॅग्लस लगाई है। जो उनके लुक को चार चांद लगा रही है। 

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

फिल्म की बात करें तो ‘ब्रह्मास्त्र’ को अयान मुखर्जी ने डायरेक्टर किया है। फिल्म में आलिया के आलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, डिंपल कपाड़िया और  नागार्जुन अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

 

इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और विक्की कौशल मेन लीड में नजर आएंगे।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

Neha