देर रात रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट की डिनर डेट, रेस्टोरेंट के बाहर गर्लफ्रेंड को भीड़ में  कुछ यूं प्रोटेक्ट करते दिखे एक्टर

3/10/2022 10:48:54 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं, जो एक दूसरे का बेहद ख्याल रखते हैं। दोनों को अक्सर आउटिंग पर एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसी बीच बीती रात एक बार फिर कपल को एक साथ डिनर के लिए रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया, जहां दोनों एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग बनाते नजर आए। अब कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान ऑफ शोल्डर व्हाइट टॉप के साथ ट्राउजर पहने स्टनिंग दिखीं।

 

वहीं, रणबीर चेक शर्ट और डेनिम में हैंडसम लगे। रेस्टोरेंट के बाहर जहां आलिया आगे-आगे चलती दिखीं, वहीं रणवीर प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड की तरह उनके पीछे दिखाई दिए। 


इस दौरान दोनों की जोड़ी जबरदस्त कपल गोल्स देती नजर आईं।


वर्कफ्रंट पर, आलिया भट्ट हालिया रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आईं हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

 

 

वहीं अब वह जल्द ही फिल्म ब्रह्मस्त्र में बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा एक्टर अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी दिखेंगी।

Content Writer

suman prajapati