संजय लीला भंसाली की बर्थडे पार्टी में गॉर्जियस लुक से आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, पैपराजी के सामने ''गंगूबाई'' बन दिए जमकर पोज

2/25/2021 12:27:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट बहुत जल्द फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वे अपने माफिया क्वीन के लुक को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। बीते दिन एक्ट्रेस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के बर्थडे बैश में पहुंची। जहां उनका बेहद गॉर्जियस लुक देखने को मिला। इस दौरान वे गंगूबाई के अंदाज में जमकर पोज देती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस को भी उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।


आलिया संजय लीला भंसाली की बर्थडे पार्टी की सबसे खास मेहमान बनी। वे व्हाइट कलर के आउटफिट में गॉर्जियस लुक कैरी कर पार्टी में पहुंचीं।

ड्रेस के साथ राउंड शेप इयररिंग्स और लो पोनी से उन्होंने अपने लुक को कमप्लीट किया था। डायेरक्टर के घर की बालकनी में आलिया  संजय साथ एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं।

मीडिया के सामने एक्ट्रेस कभी ‘गंगूबाई’ स्टाइल में अपने दोनों हाथ ऊपर उठाती तो कभी हाथ जोड़कर नमस्ते करती हुई आईं।

इस दौरान आलिया ने अपने लुक और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया।


बता दें, बीते बुधवार आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का टीज़र और पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें वह अपने लुक और दमदार अंदाज को लेकर खूब सराही जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने किया है।

 


 

Content Writer

suman prajapati