जैसलमेर से फिल्म की शूटिंग कर मुंबई वापिस लौटी आलिया भट्ट, न मांग में सिंदूर'', न गले में मंगलसूत्र बेहद सिंपल दिखा नई नवेली दुल्हन का लुक
4/24/2022 11:18:52 AM

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। कपल की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। शादी के तुरंत बाद आलिया काम में बिजी हो गई है। शादी के पांच दिन बाद ही एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के लिए जैसलमेर गई थी। आलिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। अब एक्ट्रेस मुंबई वापस लौट आई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में आलिया ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस बिना मेकअप के दिखाई दे रही है। आलिया ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। एक्ट्रेस कैमरे के सामने दिलकश अंदाज में पोज दे रही है।
आलिया ने न मांग में सिंदूर लगाया हुआ है, न मंगलसूत्र पहना हुआ है और न हाथों में चूड़िया पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने सुहाग की कोई भी निशानी नहीं पहनी हुई है। एक्ट्रेस के लुक को देख कर लग ही नहीं रहा कि उनकी नई-नई शादी हुई है। हालांकि इसके बावजूद भी आलिया की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
काम की बात करें तो आलिया बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म में मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी दिखाई देगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणवीर सिंह हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
विद्युत विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू: करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

NBER रिपोर्टः ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर, इस City की स्पीड है सबसे तेज

सेवादल कांग्रेस की रीढ़, दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान : प्रतिभा सिंह