डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं आलिया, शेड्स में दिखा COOL अंदाज

12/27/2018 1:09:16 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से दोनों की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं। आलिया ने फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म कर लिया है, अब वह फिल्म फिल्म 'कलंक' के शूटिंग में बिजी हो गई हैं। 

हाल ही में आलिया डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह पिंक कलर की क्रॉप टॉप के साथ ब्लू जींस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखीं।

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए आलिया ने शेड्स लगाई थी जो उनके लुक को चार-चांद लगा रही है।

उन्होंने कातिलाना अंदाज के साथ मीडिया कैमरा को पोज दिए। आलिया का ग्लैमरस और कूल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

व्हाट्सएप ग्रुप में हुईं शामिल

लुक और फिल्म के अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब दोनों के रिश्ते को अब परिवार वालों ने हरी झंडी दे दी है। दरअसल, रणबीर ने आल‍िया को अपने कपूर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर ल‍िया है।

जानकारी के मुताबिक इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल है। रणवीर द्वारा उठाए इस कदम के बाद तो ऐसा लग रहा है कि वो आलिया से बेहद मोहब्बत करते हैं। आल‍िया की फैमिली ग्रुप में एंट्री ये साफ इशारा कर रही है कि जल्द दोनों के र‍िश्ते को नया मुकाम म‍िलने वाला है। 


शादी की उड़ी थी खबरें

रणबीर और आलिया को डेट कर रहे हैं ये सभी तो पता है। ऐसे में दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, ऋषि इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। खबरों के मुताबिक रणबीर ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही आलिया को काफी पसंद करता है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हांलाकि कॉफी विद करण में आलिया ने रणबीर के रिश्ते को सार्वजनित रूप से स्वीकार किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से दोनों की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं। आलिया ने फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म कर लिया है, अब वह फिल्म फिल्म 'कलंक' के शूटिंग में बिजी हो गई हैं। 


 

Neha