दिन शगना दाः आलिया की बहन पूजा ने कैमरे के सामने फ्लॉन्ट किए मेहंदी वाले हाथ, पापा महेश ने भी लगाई शगुन की मेहंदी

4/13/2022 6:04:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का जश्न शुरू हो गया है और इसके साथ ही कपल के घर में चहल-पहल का माहौल बन गया है। बुधवार को रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में खास पूजा रखी गई और इसके बाद उनका मेहंदी फंक्शन शुरू हो गया, जहां पहुंचे मेहमानों की अब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच मेहंदी सेरेमनी से ब्राइड-टू-बी आलिया की बहन पूजा भट्ट और पिता महेश भट्ट का वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

वीडियो में आलिया भट्ट की बहन अपने हाथो में मेहंदी लगाए नजर आ रही हैं। इस दौरान वह येलो आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके पिता महेश भी अपने हाथ पर शगुन के मेहंदी लगाए दिख रहे हैं। पूजा मीडिया के कैमरे के सामने अपने मेहंदी वाले हाथ फ्लॉन्ट करती दिख रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 


बता दें, इससे पहले रणबीर कपूर की कजिन और एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर को भी उनकी घर के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वो खूब सजी नजर आईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

Content Writer

suman prajapati