आलिया भट्ट ने रिंग के सहारे किया कठिन योग, एक्ट्रेस की फ्लेक्सिबिलिटी देख उड़े फैंस के होश

9/14/2021 1:57:08 PM

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है। एक्ट्रेस अपने योगा की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने योग करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीर में आलिया व्हाइट टॉप और स्टाइब्लू जैगिंग में नजर आ रही है। एक्ट्रेस रिंग के सहारे कठिन योगा करती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस की बॉडी बेहद फ्लेक्सिबल नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- 'पूर्णता पर प्रगति।' एक्ट्रेस की फिटनेस देख फैंस हैरान रह गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो आलिया बहुत जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', RRR, 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'तख्त' और 'डार्लिंग्स' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी। 

Content Writer

Parminder Kaur