ब्लैक आउटफिट में आलिया भट्ट का गॉर्जियस लुक, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई रणबीर की मिसेज

7/31/2022 1:03:21 PM

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही है।


लुक की बात करें तो आलिया ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही है। एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। आलिया की तस्वीरें पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार दे रहे हैं। 


काम की बात करें तो आलिया बहुत जल्द फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आने वाली है। इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। आलिया प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद से लगातार काम में बिजी है। 'डार्लिंग्स' 5 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज होगी।

इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन दिखाई देगे। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Content Writer

Parminder Kaur