व्हाइट कोट और प्लाजो में आलिया भट्ट का गॉर्जियस लुक, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

2/17/2022 1:36:54 PM

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में आलिया ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में आलिया व्हाइट कोट और प्लाजो में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग झूमके पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। फैंस इन तस्वीरों को देख कर दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो आलिया बहुत जल्द फिल्म 'गंगूबाई कठियावाड़ी' में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हो रही है।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया था। इसके अलावा आलिया 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देगी। 

Content Writer

Parminder Kaur