''हमारी बेबी आ गई...मां बनने के बाद आलिया भट्ट का पहला पोस्ट, तस्वीर शेयर कर बोलीं-''वो कितनी मैजिकल गर्ल है''

11/6/2022 2:21:03 PM

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों से रविवार की दोपहर एक खुशखबरी सुनने को मिली। खबर थी कि कपूर खानदान के घर खुशियों ने दस्तक दी।बाॅलीवुड के कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। आलिया ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

PunjabKesari

वहीं अब इस खबर को आलिया ने भी पोस्ट शेयर कर पक्का कर दिया। बेटी के जन्म के बाद आलिया ने इंस्टा पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया। आलिया ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें शेर, शेरनी और उनका नन्हा बच्चा नजर आ रहा है।

PunjabKesari

इसके साथ आलिया ने लिखा-'हमारी बेबी आ गई है और ये कितनी मैजिकल गर्ल है। हम प्यार से भरे हुए हैं। पेरेंट्स बनकर हम एक्साइटेड हैं। आलिया और रणबीर की तरफ से बहुत सारा प्यार।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

 

आलिया के मां बनने पर सभी बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। दादी बनी नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा- आशीर्वाद। इसी के साथ नीतू ने हार्ट इमोजी भी बनाई।

PunjabKesari
 

12.05 मिनट पर दिया बेटी को जन्म

आलिया को रविवार सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। आलिया भट्ट ने 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया। रणबीर कपूर, सोनी राजदान और नीतू कपूर सभी हॉस्पिटल में हैं। 

PunjabKesari

आलिया और रणबीर की बात करें तो दोनों की शादी इसी साल अप्रैल 2022 में हुई थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थीं। ये शादी प्राइवेट सेरेमनी में सम्पन्न हुई थी। शादी में फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही इसमें शरीक हुए थे। शादी के 2 महीने बाद ही आलिया ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर कर दी थी। अब कपल पेरेंट बन गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News