RRR First Look: सीता के रूप में फैंस का दिल जीतने आ रही है आलिया, बर्थडे पर रिलीज किया दमदार लुक

3/15/2021 2:58:38 PM

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही है। आलिया ने अपने बर्थडे के खास मौके पर फिल्‍म आरआरआर से सीता के रूप में अपना फर्स्‍ट लुक शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari
तस्वीर में आलिया रेड और ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से आलिया ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस के माथे की बिंदी उनकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगा रही है। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- 'सीता' साथ में एक्ट्रेस ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है। फैंस इस लुक को खूब प्यार दे रहे हैं और कह रहे हैं कि आरआरआर हिट साबित होगी। 

PunjabKesari
बता दें इससे पहले भी आलिया ने 'सीता' के रूप में पहली झलक दिखाई थी। जिसमें एक्ट्रेस सीता जी की प्रतिमा के आगे बैठी हुई नजर आई थी। 

PunjabKesari
फिल्म की बात करें तो फिल्‍म RRR 1920 के दशक में उत्तर भारत की कहानी पर आधारित है। इसमें आलिया के साथ अजय देवगन दिखाई देंगे। इसके अलावा रामचरण भी लीड रोल में होंगे। फिल्म 13 अक्‍टूबर 2021 को रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया फिल्म 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' में भी नजर आने वाली है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News