आलिया भट्ट ने शेयर किया एक प्यारा वीडियो, देखिए एक्ट्रेस की शादी, प्रेग्नेंसी और वेकेशन की कई अनसीन फोटोज़!

12/28/2022 1:21:30 PM

मुंबई। आलिया भट्ट इस साल काफी चर्चा में बनी रही है। 2002 में आलिया को उनकी ज़िन्दगी के सबसे खास 2 रिश्ते मिले, एक जब वे रणबीर कपूर की वाइफ बनी और दूसरा जब वे बेटी राहा की माँ बनी। आलिया अपने फैंस को हमेशा अपडेट रखती हैं और इसी के चलते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि उनकी अनदेखी तस्वीरों से बनाया गया है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

PunjabKesari

आलिया भट्ट ने साल 2022 की अपनी कई तस्वीरों का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी से पहले दुल्हन की ड्रेस ट्राई करती आलिया की एक अनसीन फोटो और उनके हल्दी फंक्शन के लिए उनके हेयर स्टाइल की एक झलक शामिल है। दीवाली पर आलिया ने अपने बेबी बंप को सहलाते हुए माँ सोनी राजदान के साथ एक तस्वीर भी शामिल की है। आलिया ने उन डिशेज की एक झलक भी दिखाई है जो वह अपनी प्रेगनेंसी के दौरान लेती थी।

PunjabKesari

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए, आलिया ने लिखा, "पिक्स दैट नेवर मेड इट टू दी ग्राम।" वीडियो में बहन शाहीन भट्ट के साथ उनके लंदन वेकेशन की कुछ झलकियां और उनके हॉलीवुड डेब्यू, ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के सेट की एक तस्वीर भी शामिल है। जब आलिया “हार्ट ऑफ स्टोन” की शूटिंग के लिए यूरोप गई तब आलिया प्रेग्नेंट थी। वीडियो में आलिया की प्रेग्नेंसी जर्नी की झलक भी दिखाई गई है।

PunjabKesari

एक फैंन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "हमें ये तस्वीरें बहुत पसंद हैं।" एक अन्य ने लिखा, "ये तस्वीरें और वीडियो बहुत अच्छे हैं।" एक कमेंट में यह भी लिखा है, "यह पहली बार है जब मैंने किसी रील को इतना पॉज किया है।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News