पति रणबीर कपूर संग कोजी हुईं आलिया, एक-दूसरे में खोए नजर आया Parents To Be

9/18/2022 3:16:12 PM

मुंबई: अगर पूरी शिद्दत से किसी चीज को चाहो तो सारी कायनात आपको उससे मिलाने में जुट जाती है। बॉलीवुड के किंग खान का यह डायलॉग एक्ट्रेस आलिया भट्ट की लाइफ पर पूरा फिट बैठता है। आलिया भट्ट हमेशा से अपने ड्रीम मैन रणबीर कपूर के साथ जिंदगी जीना चाहती थीं।

उनका ये सपना सच भी हुआ। उन्होंने अप्रैल 2022 को अपने ड्रीम बाॅय रणबीर कपूर संग शादी रचाई। शादी के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी भी अनाउंस की। वह अक्सर रणबीर के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस को एंजाॅय कर रही आलिया ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इसमें वह पति रणबीर कपूर के साथ कोजी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का सिर्फ चेहरा दिखाई दे रहा है।

दोनों आंख बंद करके एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। रणबीर आलिया की नाक को चूमते नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन  'होम' लिखा। यह एक तस्वीर इस बात का संकेत दे रही है कि जल्द ही होने वाले माता-पिता अपने घर के आराम में कुछ समय अकेले बिता रहे हैं।

 

वर्कफ्रंट की की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बीते 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

 

अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो आलिया भट्ट 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर अब फिल्म 'एनिमल' और डायरेक्टर लव रंजन की एक फिल्म फिल्म में दिखेंगे। 

Content Writer

Smita Sharma