रणबीर का हाथ थामें आलिया ने शेयर की तस्वीर, कोरोना से जूझ रहे बाॅयफ्रेंड को बेहद मिस कर रही हैं मिस भट्ट

3/12/2021 5:24:13 PM

मुंबई. रणबीर कपूर बीतें दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते वह क्वांरटाइन में हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस दौरान बॉयफ्रेंड रणबीर को खूब मिस कर रही है। एक्ट्रेस ने रणबीर की याद में सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।


तस्वीर में रणबीर और आलिया का हाथ नजर आ रहा है। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- मेजर मिसिंग। इसके साथ आलिया ने हार्ट इमोजी भी बनाई है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


बता दें रणबीर और आलिया अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभी कपल ने इस बारे में कुछ नही कहा है। काम की बात करें तो रणबीर और आलिया बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। ये दोनों की एक साथ पहली फिल्म है।

Content Writer

Parminder Kaur