फेमस मैगजीन की कवर गर्ल बनीं आलिया भट्ट, ''मिसेज कपूर'' के विटेंज लुक ने लूटी महफिल

10/10/2023 3:09:21 PM

मुंबई: आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की सबसे मंहगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।दिवा इस समय अपने प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में ही अपने जीवन का सबसे खूबसूरत दौर जी रही है। इसके अलावा वह अपनी बकेट लिस्ट में नए प्रोजेक्ट जोड़ रही हैं।

 

हाल ही में आलिया एक फेमस मैगजीन के लिए कवर गर्ल बनी जिसकी झलकियां उन्होंने फैंस के साथ शेयर की। इस फोटोशूट में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह था आलिया का विंटेज लुक। दिवा ने फोटोशूट के लिए तीन अलग-अलग लुक अपनाए। 

पहली तस्वीर में आलिया ब्लू स्लीलेस टाॅप और रेड स्कर्ट में देखा जा सकता है। खुले घुंघराले बाल, कुछ गोल्ड चूड़ियां और हल्का मेकअप उनके लुक को निखार रहा था।


अपने दूसरे लुक के लिए आलिया ने व्हाइट  फुल-स्लीव टॉप और रेड स्कर्ट को चुना।  बड़ी सीप की चूड़ियाँ, लंबे खुले बाल और कोहल-रिम वाली आँखे उनके लुक को पूरा कर रही थीं। 


एक अन्य तस्वीर में, आलिया को व्हाइट कलर की  कढ़ाई वाली फुल स्लीव वाली शर्ट और शाॅर्ट्स में बोल्ड दिखी। इसके साथ उन्होंने नेट स्टॉकिंग्स और हाई हील्स पेयर किए थे। 

 मैगजीन शूट के आखिरी लुक में आलिया ने एक लंबी कढ़ाई वाली जैकेट पहनी थी जिसके साथ स्किन कलर का टॉप और सफेद स्कर्ट थी जिसकी हेमलाइन पर फ्रिल डिटेलिंग थी। ब्लैक ग्लवज से आलिया ने अपने लुक को पूरा किया था। फैंस आलिया के इस लेटेस्ट फोटोशूट को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma