अपने बचपन को याद करते हुए आलिया बोलीं- 'वक्त के साथ-साथ बहुत कुछ सीखा...'

2/6/2020 2:28:00 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिना जाता है। आने वाले समय में आलिया की क्या इच्छाएं हैं ये उन्होंने बताया है।

आलिया ने बताया कि वह जब छोटी थीं उस समय वे पैसे बचाने को लेकर काफी असहज थीं लेकिन वक्त के साथ-साथ उन्होंने ये सीख लिया है। वह अब कभी कभी ही फैंसी बैगों और कपड़ों पर खर्च करती हैं।

आलिया पहले पैरेंट्स के साथ लंदन घूमने जाया करती थीं और आज लंदन में उनका अपना घर है।

आलिया अब खुद की प्राइवेट जेट चाहती हैं। इसी के साथ वे पहाड़ों पर एक घर भी चाहती हैं। आलिया को नेचर से काफी लगाव है और वह पहाड़ों में भी अपना एक घर चाहती हैं। आलिया इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट रणबीर कपूर हैं।

Pawan Insha