नाहरगढ़ के किले से लटके शव पर आलिया बोलीं-ये क्या हो रहा है? चौंकाने वाला है

11/24/2017 9:56:08 PM

मुंबईः फिल्म 'पद्मावती' का विवाद दिनों दिन गहराता जा रहा है। इस विवाद ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया जब, एक व्यक्ति का शव नाहरगढ़ किले की बाहरी दीवार पर 60 फीट की ऊंचाई पर लटकता मिला। इस आत्महत्या को फिल्म 'पद्मावती' का विरोध बताया जा रहा है। वहीं इस आत्महत्या के बाद बॉलीवुड से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। 

जिसके साथ एक धमकी भी दी गई है। किले की दीवारों पर लिखा गया है कि पद्मावती का विरोध, हम पुतले नहीं जलाते, लटकाते हैं।

 

मलिक मोहम्मद जायसी के महाकाव्य पदमावत में तांत्रिक चेतन का जिक्र है। तांत्रिक चेतन राघव चित्तौड़गढ़ के राजा रतनसेन के दरबार में हुआ करता था। एक बार उसकी तंत्र विदया से आहत होकर राजा ने उसे दरबार से बाहर कर दिया था और देश निकाला दे दिया था। तांत्रिक ने पूर्णिमा की रात पहले ही तंत्र विद्या से पूर्णिमा का चांद दिखा दिया था। इससे पंडितों के साथ साथ राजा रतनसेन भी नाराज हुए थे जो तंत्र विद्या के खिलाफ थे।

 

'पद्मावती' के विरोध में आत्महत्या की खबर के बाद आलिया भट्ट ने ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'ये सब जो हो रहा है, हिंसक धमकियों के मामलों में सजा न देने का नतीजा है। ये क्या हो रहा है? चौंकाने वाला है।'

 

फिलहाल बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 'पद्मावती का विरोध' शीर्षक से दी गई इस धमकी में कहा गया है कि हम पुतले नहीं जलाते, लटका देते हैं। हालांकि करणी सेना ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।