Finally It''s WrapUp!! माथे पर चंदन...गले में हार... काशी विश्वनाथ के दरबार में शिव भक्ति में रमे रणबीर-आलिया

3/29/2022 12:00:19 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आखिरकार अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म कर ली है। 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग 5 साल पहले शुरू हुईं थी दो अब जाकर खत्म हुई है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने रणवीर-आलिया संग तस्वीर शेयर कर दी।

शेयर की तस्वीर में आलिया, रणबीर और अयान मुखर्जी काशी विश्वनाथ के दरबार में दिख रहे हैं। ये मंदिर घाटों की नगरी बनारस में है। तस्वीरों में तीनों शिव भक्ति में रमे नजर आ रहे हैं।

तीनों ने माथे पर चंदन का तिलक और गले में ढेर सारी फूलों की माला भी है। फिल्म के टीजर और पोस्टर में भी महादेव का जिक्र है।

एक तस्वीर रणबीर और आलिया बड़ी सी नाव में  ढेर सारे साधु-संतों के बीच दिखाई दे रहे हैं। हाथ का पोश्चर देखकर लग रहा है कि सभी 'हर हर महादेव' के जयकारे लगा रहे हैं। तस्वीरों को शेयर कर अयान मुखर्जी ने लिखा-'और अंत में... It’s a Wrap!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

 

ब्रह्मास्त्र पर अपना पहला शॉट लेने के 5 साल बाद और हमने आखिरकार अपना आखिरी फिल्माया है! बिल्कुल अविश्वसनीय, चुनौतीपूर्ण,जीवन भर की यात्रा !!!'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ स्टार नागार्जुन भी हैं। रणबीर और आलिया पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

Content Writer

Smita Sharma