पति रणबीर संग आयान मुखर्जी की बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंची आलिया, देर रात इस अंदाज में दिखा कपल
8/16/2022 9:57:49 AM
मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। कपल ने किए ये साल प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ के लिए बेहद खास है।आलिया-रणबीर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। ऐसे में कपल इस फेज को खूब एंजाॅय कर रहे हैं। बीते दिनों ही दोनों बेबीमून एंजाॅय कर मुंबई लौटे हैं। वहीं अब इस कपल को सोमवार देर रात स्पाॅट किया गया। दोनों फिल्म डायरेक्टर आयान मुखर्जी की बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जा रहे थे।
पैपराजी ने जिस समय कपल को कैप्चर किया उस दौरान दोनों अपनी कार में बैठे थे। लुक की बात करें तो आलिया मस्टर्ड टॉप में खूबसूरत दिखीं। वहीं ब्लैक शर्ट में कूल दिखे। कोविड को ध्यान में रखते हुए दोनों ने मास्क पहना था। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को देख हाथ हिलाया। फैंस रणबीर आलिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें Parents To Be कपल के पास कई प्रोजैक्ट हैं। आलिया और रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। ये पहली बार होगा जब दोनों बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे। इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कई स्टार्स हैं। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इसके अलावा आलिया ने हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग पूरी की है जिसमें गैल गैडोट और जेमी डोर्नन मुख्य भूमिका में हैं।
वह फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ और करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
आलिया हाल ही में शेफाली शाह और विजय वर्मा के साथ 'डार्लिंग्स' में दिखाई दीं। वहीं रणबीर हाल ही में फिल्म 'शमशेरा' में नजर आए थे। वह जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।