Love Birds: खुलेआम आलिया को किस करते नजर आए रणबीर, मलाइका संग कोजी हुए अर्जुन

3/16/2020 12:55:17 PM

 मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने उन्हें विश किया। वहीं देर रात आलिया ने अपनी गर्लगैंग के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं। इसी बीच आलिया और रणबीर की एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में रणबीर आलिया को किस करते नजर आ रहे हैं। वायरल हुई तस्वीर में  आलिया-रणबीर अकेले नहीं हैं। उनके साथ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी हैं। अर्जुन ने मलाइका को गले लगाया हुआ है। आलिया और रणबीर की ये तस्वीर थोड़ी पुरानी है। इस तस्वीर को मलाइका और आलिया की दोस्त नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस भी इन दोनों जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि आलिया और रणबीर पिछले एक साल से एक—दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशयली कबूला नहीं हैं। आए दिन कपल को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। आलिया और रणबीर की लव-स्टोरी उनकी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग से शुरू हुई थी।

काम की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर शमशेरा में भी हैं। वहीं आलिया RRR, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और सड़क 2 जैसी फिल्मों में दिखेंगी। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाले हैं।

Smita Sharma