VIDEO: रणवीर को किसी दूसरी लड़की ने किया मैसेज तो आलिया को आया गुस्सा

2/4/2019 12:49:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म गली बॉय को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में अब इस फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Tu reply kyu kiya???? #ApniAlbina #GullyBoy

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on Feb 3, 2019 at 10:43pm PST

 

इस सीन में रणवीर और आलिया एक बस में सफर कर रहे हैं। इस दौरान रणवीर अपना फोन देखकर कहते हैं ये देखो मेरी चाहने वाली। तभी आलिया गुस्से में आकर रणवीर का फोन पकड़ती हैं और कहती हैं तूने रिप्लाई किया। इसके तुरंत बाद आलिया पिछली सीट पर बैठीं अपनी दोस्त को कहती हैं ट्रू कॉलर पे ले। तभी रणवीर आलिया को कहते हैं खुनस में तू आज। तब आलिया की दोस्त उनको उस लड़की का नाम बताती हैं जिसका नाम है अलबीना दादेरकर। तब रणवीर कहते हैं अच्छा अपनी अलबीना। तब आलिया रणवीर पर और गुस्सा हो जाती हैं और कहती अपनी अलबीना क्या है और बस से नीचे उतर जाती हैं और अलबीना को कॉल करती हैं और गुस्से में कहती हैं हैलो अलबीना किधर है तू। 

बता दें कि गली बॉय का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। फिल्म में लव ट्राएंगल हैं। गली बॉय 2019 में रिलीज हो रही रणवीर की पहली फिल्म है। फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा कल्कि कोचलिन भी हैं। 

Neha