'कलंक' की शूटिंग खत्म कर रणबीर संग 'ब्रह्मास्त्र' के लिए रवाना हुई आलिया, तस्वीर आई सामने

1/21/2019 9:37:19 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में फिल्म 'कलंक' की शूटिंग खत्म की है। इसकी जानकारी आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को एक मैसेज लिखा था। वहीं अब हाल ही में आलिया की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ दिख रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💕

A post shared by Ranbir Kapoor 🔵 (@ranbir_kapoooor) on Jan 19, 2019 at 11:24pm PST

 

दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए रवाना हो रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर व्हाइट टी-शर्ट एंड ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे है। वहीँ आलिया डेनिम की ब्लू जैकेट में खूबसूरत लग रही हैं। कुछ घंटो पहले शेयर इस तस्वीर को अब तक हजारों लाइक मिल चुके है। इस फिल्म में रणवीर-आलिया के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय मुख्य किरदार नजर आने वाली हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा रणवीर फिल्म शमशेरा में भी नजर आएंगे।  रविवार को फिल्म की हिरोइन वाणी कपूर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकरी दी थी।

Smita Sharma