कोविड से ठीक होते ही मालदीव ट्रिप पर निकले रणबीर-आलिया,एयरपोर्ट पर कपल की दिखी ट्विनिंग
4/19/2021 12:13:15 PM
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने के लिए महाराष्ट्र में लाॅकडाउन लगा दिया गया। लाॅकडाउन लगने के बाद फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग रुक गई हैं।
ऐसे में स्टार्स कोरोना से बचने और कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए मुंबई छोड़ मालदीव रवाना हो रहे हैं। सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ, टाइगर गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रहे हैं।
वहीं अब इस लिस्ट में एक्टर रणबीर कपूर और उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट का नाम भी शामिल हो गया है। कोविड से फ्री होते ही इस कपल ने मालदीव की फ्लाइट पकड़ ली है।
सोमवार सुबह ही इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान आलिया व्हाइट जैकेट के साथ मैंचिग पैंट और येलो क्राॅप टाॅप में स्टनिंग नजर आईं। एक्ट्रेस ने बन और शेड्स से अपने लुक को पूरा किया था।
वहीं रणबीर ब्लू डेनिम और व्हाइट टी-शर्ट में कूल दिखे। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कपल ने चेहरे पर ब्लैक मास्क लगाया था। रणबीर आलिया की ये एयरपोर्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि आलिया ने हाल ही में कोरोना को मात दी है। वहीं रणबीर ने बीते महीने कोरोना वायरस से जंग जीती।
काम की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, मौनी राॅय, डिंपल कपाड़िया जैसे स्टार्स है। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो आलिया गंगूबाई काठियावाड़,RRR जैसी फिल्मों में दिखेंगे। वहीं रणबीर शमशेरा और श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं।