कोरोना से जंग हारे आलिया और रणबीर के फेवरेट रेस्त्रां सर्वर, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि

4/17/2020 10:54:34 AM

मुंबई: महामारी कोरोना वायरस लगातार भारत में पैर पसार रहा है। इस वायरस संक्रमित मरीजों की गिनती 13387 हो गई है। इनमें से 437 लोगों की मौत हो चुकी है।  पिछले 24 घंटे में 800 से ज्यादा नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं मरने वालों की गिनती भी काफी बढ़ी है। वहीं अब इन मरने वालों कि इस लिस्ट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर के चहेते रेस्त्रां सर्वर रोनाल्ड डीमेलो का नाम भी शामिल हो गया है।ताज होटल के रिटायर्ड कर्मचारी रोनाल्ड डीमेलो, आलिया और रणबीर के फेवरेट सर्वर थे।

उनकी मौत की खबर लगते हैं आलिया ने अपना दुख जाहिर किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर एक भावुक पोस्ट लिखी। इस तस्वीर में आलिया रणबीर और रोनाल्ड के साथ दिख रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा-'रोनाल्ड डीमेलो की मौत की सुनकर बहुत दुखी हूं।

वो सच में एक बेहद नर्मदिल इंसान थे। एक सच्चे प्रोफेशनल और अपनी फील्ड में बेस्ट थे। उन्होंने कई बार हमें सर्व किया था। वो हमेशा आते और हमारे दिन के बारे में पूछा करते थे। ये फोटो उनकी लास्ट वर्किंग डे की है क्योंकि वो रिटायर हो रहे थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे बुरी तरह जूझ रहा है। इस राज्य में कोरोना के तीन हजार से ज्यादा मरीज हैं और लगभग दो सौ लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का संक्रमण मुंबई में तेजी से फैल रहा है।

Smita Sharma