''अब शमशेरा'' बेटे-बहू ने दी गुड न्यूज तो खुशी से झूमीं होने वाली दादी नीतू, रिद्धिमा ने भी खूब लुटाया भाई-भाभी पर प्यार

6/27/2022 1:48:04 PM

मुंबई: बी-टाउन के चर्चित परिवार यानि कपूर फैमिली में इस समय खुशी का माहौल है। हो भी क्यों ना आखिर कपूर परिवार के सबसे छोटे बेटे यानि एक्टर रणबीर कपूर पापा जो बनने जा रहे हैं।

रणबीर कपूर की पत्नी यानि एक्ट्रेस आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं। कपल ने शादी के महज 2 महीने बाद इस खुशखबरी को शेयर किया। आलिया भट्ट ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया- 'हमारा बच्चा जल्द आ रहा है।'

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया चारोंओर बुरी तरह फैल गई है। ऐसे में अब रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी बहू आलिया भट्ट के प्रेग्नेंट होने की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया। रणबीर और आलिया की शादी से सबसे ज्यादा खुश नीतू कपूर थीं और अब जब नीतू कपूर दादी बनने वाली हैं तो जरा सोच लीजिए वो कितनी ज्यादा खुश होंगीं।

 

नीतू कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब कैमरामैन ने नीतू कपूर को आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर बधाई दी, तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी शमशेरा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

नीतू कपूर से जब पैपराजी ने पूछा की वो दादी बनने वाली हैं तो उन्हें कैसा लग रहा है? इसपर नीतू कपूर ने दिल पर हाथ पर रखकर मुस्कुराते हुए अपनी खुशी जाहिर की। जाते जाते नीतू ने कहा, पूरे इंड‍िया को पता चल गया मैं दादी बन रही. पैपराजी उन्हें बताते हैं आलिया जी ने पोस्ट कर दिया।

रिद्धिमा ने भी खूब लुटाया भाई-भाभी पर प्यार 


रणबीर कपूर की बहन और आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर भी जूनियर कपूर के आने की खबर से काफी खुश हैं। रिद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर आलिया-रणबीर की प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा-माय बेबीज बेबी कर रहे हैं..मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं। 

करण जौहर ने भी कपल की शादी की तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर लिखा-'उनके लिए इतना प्यार! मेरी बच्ची मां बनने जा रही है! मैं अपनी भावना व्यक्त नहीं कर सकता ... इतना उत्साहित! आप दोनों को प्यार!'

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल के महीने में एक दूसरे संग ड्रीम वेडिंग की थी। कपल की शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी के 2 महीने बाद कपल ने ये गुड न्यूज शेयर कर हर किसी को हैप्पी कर दिया है। 
 

Content Writer

Smita Sharma