सफेद धोती-कुर्ता में रणबीर तो ब्लू साड़ी में खूब जचीं आलिया, भोर होते ही अयोध्या रवाना हुए Mr. & Mrs. Kapoor

1/22/2024 10:59:44 AM

मुंबई: सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सिनेमा और खेल जगत से लेकर बिजनेसमैन और राजनेता तक के बड़े नाम गेस्ट के रूप में शामिल होंगे।

16 जनवरी को शुरू हुए उत्सव को देखते हुए, कुछ कलाकार पहले ही अयोध्या की शोभा बढ़ा चुके हैं और कुछ आज ही पहुंच रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयोध्या के लिए रवाना हुए।

रणबीर कपूर धोती-स्टाइल बॉटम के साथ पूरी आस्तीन वाला सफेद कुर्ता में खूब जचे। इसके साथ उन्होंने शाॅल लिया था।

वहीं आलिया नीले रंग की साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्होंने भी एक शॉल कंधे पर रखा था। दोनों को देखकर जैसे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि बॉलीवुड की सुपरस्टार 'ड्रीमगर्ल' हेमा मालिनी ने भी राम मंदिर में भव्य 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले अयोध्या में अपने फैंस के लिए खास परफॉर्मेंस दी। कई फिल्मी स्टार्स को राम मंदिर के लिए न्योता मिला है।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma