राम चरण-आलिया से लेकर ये फ्रेश जोड़ियां 2022 में बड़े पर्दे पर शानदार कॉन्टेंट के साथ थिएटर से लेकर ओटीटी पर मचाएंगी धमाल

1/18/2022 4:29:43 PM

मुंबई: बाॅक्स ऑफिस में हमेशा नई जोड़ियों के आने का दौर लगा रहता हैं। कई जोड़ियां हिट हो जाती हैं तो कई फ्लॉप। वहीं साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर फ्रेश जोड़ियां धमाका मचाने को तैयार हैं। इस साल दर्शकों को कई अलग और अनोखी जोड़ी देखने को मिलेगी तो अब देखते हैं कि 2022 में कौनसी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।


 

राम चरण और आलिया भट्ट


हम सभी जानते हैं कि फिल्म आरआरआर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इसका कारण है फिल्म की अनोखी कास्टिंग और पेयरिंग। इस फिल्म में बी-टाउन की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट रफ ऐंड टफ राम चरण के साथ नजर आएंगी।

इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही लोगों में फिल्म के प्रति जबरदस्त उत्सुकता है। प्रोमो से लेकर प्रमोशन तक उनकी दोस्ती से लेकर, ट्रेलर तक दुनियाभर में कोहराम मचाए हुए है, और फिल्म में एक ऐसी जोड़ी नजर आयेगी जो बड़े पर्दे पर छा जाएगी!

दीपिका पादुकोण और सिद्धान्त चतुर्वेदी


फिल्म '83' के लिए तारीफे बटोर रहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ओटीटी फिल्म 'गहराइयां' में नजर आएंगी। दीपिका और सिद्धान्त की यह जोड़ी पहली बार ओटीटी पर दिखाई देगी। हाल ही में रिलीज़ हुए प्रोमो में जो केमिस्ट्री देखने को मिली वह काफी गजब की थी। अब लोगों को इस मैजिकल जोड़ी को देखने की उत्सुकता  हैं!


 

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर


आखिरी में बात करते हैं बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार और ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर की। ये जोड़ी वाईआरएफ की फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगी। यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की वीरता और जीवन पर आधारित होगी। अक्षय उस योद्धा की भूमिका में नज़र आएगे जिसने घोर के बेरहम आक्रमणकारी मुहम्मद के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित 'पृथ्वीराज' का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म 21 जनवरी 2022को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी। हम निश्चित रूप से इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।

Content Writer

Smita Sharma