Reaction: 'जुग जुग जियो' के लिए आलिया भट्ट ने की सास नीतू कपूर की जमकर तारीफ, बोलीं- आप माइंडब्लोइंग हैं
6/25/2022 11:35:08 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मल्टीस्टारर फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून को पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर अहम भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी सास नीतू कपूर की फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर नीतू कपूर की स्टोरी को रि-शेयर किया। इसमें फिल्म 'जुग जुग जियो' का पोस्टर है। इसके साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'एंटरटेनमेंट से फुल, हंसें, रोएं, ताली बजाएं और चीयर करें। नीत कपूर माइंडब्लोइंग हैं। अनिल कपूर आपने हर समय खूब हंसाया। वरुण धवन आप स्टार हैं। कियारा आडवाणी आपने मुझे रुला दिया। राज मेहता आप हमेशा की तरह हिट करते हैं।'
तो पोस्ट में देखा जा सकता है कि आलिया ने 'जुग जुग जियो' के लिए अपनी सास नीतू कपूर के अलावा अन्य स्टार्स की भी भर-भरकर तारीफ की।
बता दे कि रणबीर कपूर के साथ शादी से पहले ही आलिया भट्ट और नीतू कपूर में काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है। हाल ही में नीतू कपूर ने खुलासा किया था कि घर में आलिया के आने के बाद अब वो टेंशन फ्री हो गई हैं।
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी रचाई थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पिस्टल के साथ युवक का फोटो हो रहा वायरल, पुलिस बोली- कर रहे जांच....अवैध हथियार हुआ तो होगी कार्रवाई

Recommended News

तप की देवी मानी जाती है मां ब्रह्मचारिणी, ऐसा है देवी-दुर्गा का द्वितीय स्वरुप

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि इस साल पूरे 9 दिन की होगी, ये है पूरी List

Chaitra Bhaumvati Amavasya: संवत की आखिरी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Kitchen Vastu: रसोई की इस दिशा में रखा है गैस चूल्हा तो बढ़ जाएगी पैसे की तंगी!