Always And Forever: ससुर ऋषि कपूर की दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर नम हुईं बहू आलिया की आंखें, शेयर की अनदेखी फैमिली तस्वीर

4/30/2022 3:17:28 PM

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के निधन को आज पूरे 2 साल हो गए हैंं। कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद ऋषि जी ने 30 अप्रैल को साल 2020 में संसार से विदाई ली। उन्होंने 67 की उम्र में अंतिम सांस ली।आज ऋषि की दूसरी डेथ एनिवर्सरी है। आज ऋषि की डेथ एनिवर्सरी पर उनके फैंस से लेकर उनके परिवार वाले उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं।  नीतू कपूर से लेकर रिद्धिमा कपूर ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दिवंगत एक्टर को याद किया।

वहीं अब बहू आलिया भट्ट ने भी दिवंगत ससुर जी को याद किया है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। तस्वीर में आलिया, रणबीर-नीतू और ऋषि कपूर के साथ खड़ी होकर कैमरे को पोज देती नजर आ रही हैं।

इस दौरान सभी के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल है, जिससे साफ पता चलता है कि आलिया पहले से ही कपूर फैमिली के काफी करीब थीं। तस्वीर के साथ आलिया ने लिखा-'हमेशा-हमेशा के लिए।'

आलिया भट्ट ऋषि कपूर के इलाज के दौरान उनसे कई बार मिलने पहुंची थीं, साथ ही एक्टर के अंतिम संस्कार में भी आलिया भट्ट को कपूर परिवार के साथ खड़ा पाया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को ऋषि कपूर के इकलौते बेटे रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग शादी रचाई थी। इस शादी के दौरान हर किसी ने ऋषि जी को याद किया। दरअसल, ऋषि जी की आखिरी इच्छा थी कि वह रणबीर को घोड़ी चढ़ा देखना चाहते थे। ऐसे में जब इस खास घड़ी में ऋषि जी साथ नहीं थे तो परिवार की आंखें नम थी। भले ही शारीरिक रूप से मौजूद नहीं थे लेकिन तस्वीरों के माध्यम से उन्हें हर फंक्शन में शिरकत करते देखा गया था।

  

Content Writer

Smita Sharma