दुल्हन बन आलिया भट्ट ने ''कन्यादान'' पर उठाए सवाल-''मां कहती हैं तेरा दाना पानी कहीं और है... क्या मैं दान करने वाली चीज हूं?''

9/19/2021 8:58:28 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से हैं जो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में आलिया ने कन्यादान पर सवाल उठाए हैं। आलिया भट्ट कहती हैं कि शादी के बाद 'कन्यादान' की रस्म क्यों? क्या लड़कियां कोई चीज हैं जिसे दान किया जाता है। वह अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के बारे में बताती हैं कि वो उन्हें कितना प्यार करते हैं। वह अपने दादी, पिता और माता के बारे में बात करती हैं. हालांकि, वह शादियों में कन्यादान'  की प्रथा के खिलाफ एक सवाल भी उठाती हैं।

वह पूछती हैं कि उनके परिवार ने उन्हें इतना प्यार करने के बावजूद हमेशा 'दूसरा' और अपने परिवार का एक अस्थायी हिस्सा क्यों माना है। वह कहती हैं अलग हो जाना, पराया हो जाना, किसी और के हाथों सौंपा जाना, मैं कोई दान करने की चीज हूं क्या।

दरअसल, आलिया का हाल ही में ऐडवर्टाइजमेंट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह आलिया दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं।वीडियो में एक्ट्रेस ने पुराने समय से चली आ रही प्रथा कन्यादान पर सवाल उठाते हुए उसे नया नजरिया देने की कोशिश की है। वीडियो में आलिया मंडप में बैठी दिखा रही हैं।

वह कहती हैं-'दादी बचपन से कहती है, जब तू अपने घर चली जाएगी तो तुझे बहुत याद करूंगी.. ये घर मेरा नहीं है। पापा की बिगड़ैल हूं, मुंह से बात निकली ही नहीं कि डन। सब कहते थे पराया धन है, इतना मत बिगाड़ो। लेकिन उन्होंने सुना नहीं लेकिन कभी ये भी नहीं कहा कि न मैं पराई हूं और न ही धन।'

इसके बाद वीडियो में आलिया आगे कहती हैं- 'मां चिड़िया बुलाती हैं मुझे, कहती हैं- तेरा दाना पानी कहीं और है, पर चिड़िया का तो पूरा आसमान होता है न। अलग हो जाना, पराया हो जाना, किसी और के हाथों सौंपा जाना, मैं कोई दान करने की चीज हूं, क्यों सिर्फ कन्यादान। नया आइडिया, कन्या मान। आलिया के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।' 

View this post on Instagram

A post shared by Mohey (@moheyfashion)

काम की बात करें तो आलिया 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'ब्रह्मास्त्र' के साथ ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। आलिया ने 'डार्लिंग्स' का शूट भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा  फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगी।

Content Writer

Smita Sharma