इंस्पायरिंग वुमन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुईं आलिया भट्ट, लोग बोले-''इससे कौन सी प्रेरणा मिलती है?''

9/8/2019 12:09:12 PM

मुंबई: बाॅलीवड स्टार्स को एक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। कभी उनको उनकी तस्वीरों तो कभी स्टार्स के बयान की वजह से वे सुर्खियों में आ ही जाते हैं। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

दरअसल,आलिया को पीपल्स चॉइस अवॉर्ड के मोस्ट इंस्पायरिंग एशियन वुमन 2019 के लिए नॉमिनेट किया गया है। उनके अलावा इस अवॉर्ड के लिए 7 अन्य नामों को भी चुना गया है लेकिन इसमें आलिया इकलौती भारतीय हैं। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स को आलिया भट्ट का ये नॉमिनेशन रास नहीं आया और उन्होंने देश के अन्य क्षेत्र की महिलाओं की उपलब्धियों को गिनाते हुए आलिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग हिमा दास और पीवी सिंधु जैसी खिलाड़ियों से आलिया की तुलना कर रहे हैं। 

 

Baby Driver ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा-'आलिया भट्ट 'द मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन ऑफ 2019' के नॉमिनेट हुई हैं। साइना, पीवी सिंधु, सानिया मिर्जा,हिमा दास जैसे स्पोर्ट्स महिलाएं, या फिर चंद्रयान इसरो की महिला वैज्ञानिक क्यों नहीं ?'

इसके अलावा Author Jyoti T. Pandey लिखती हैं- 'आलिया को एशिया की द मोस्ट इंस्पायरिंग महिला बताया गया है, मेरा सवाल है कि आलिया ब्रिटिश नागरिक हैं, वह अचानक से एशियन महिला कैसे हो गई ?' 

 

Geetu नाम के एक यूजर ने एक्ट्रेस पर कटाक्ष करते हुए लिखा- 'आलिया से इतनी नफरत क्यों है? मैं इस लड़की से बहुत प्यार करती हूं, वह काफी आत्मविश्वास से लबरेज और प्रतिभाशाली हैं। वह बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का अच्छा प्रोडक्ट भी हैं।'

 

इसके अलावा आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर और भी कई लोगों ने ट्रोल किया है। 

बता दें कि आलिया 26 साल की हैं। उन्होंने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद आलिया ने कभी मुड़कर नहीं देखा और इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। आलिया ने हाईवे, 2 स्टेट्स, उड़ता पंजाब, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी और गली बॉय जैसी कई बेहतरीन फिल्में कीं।


काम की बात करें तो आलिया जल्द ही बाॅयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इसमें रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी राॅय मुख्य भूमिरका में हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म RRR में भी दिखाई देंगी जिसमें एक्टर अजय देवगन और राम चरण भी नजर आएंगे। इन दो फिल्मों के अलावा आलिया सड़क-2 में भी दिखेंगी।
 

Smita Sharma