बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की मां नीतू और बहन रिद्धिमा संग सेलिब्रेशन मोड में आईं आलिया भट्ट, रणथंभौर ट्रिप से तस्वीरें वायरल

12/31/2020 4:33:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2020 के अंत और न्यू ईयर की अच्छी शुरूआत के लिए बॉलीवुड स्टार्स अपने फेवरेट प्लेस पर घूमने गए हुए हैं। इसी बीच भट्ट और कपूर फैमिली भी एक साथ रणथंबौर पहुंची है। लेकिन आलिया और रणबीर तो अपनी सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। इसी बीच कपूर फैमिली के साथ आलिया भट्ट की तस्वीरें सामने आईं हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


न्यू ईयर की शुरूआत से ठीक पहले आलिया भट्ट, नीतू कपूर और रिद्धिमा ने रणथंबौर से कई तस्वीरें शेयर की हैं।

 

तस्वीरों में सभी फुल सेलिब्रेशन मोड में दिखाई दे रहे हैं। 


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया खुले आसमान के नीचे रात में कैंप फायर के साथ  ड्रिंक का मजा लेती नजर रही हैं।


आलिया कभी अपनी होने वाली सास नीतू कपूर तो कभी ननद रिद्धिमा साहनी के साथ पोज दे रही हैं और इस दौरान बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।

वहीं आलिया की मां सोनी राजदान भी नीतू के साथ मस्तभरे पोज दे रही हैं।

 

 


 

suman prajapati