अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे पर आलिया भट्ट की मां का ट्वीट-''यह कैसी दुनिया एक देश स्वतंत्रता का जश्न मना रहा है तो दूसरा खो रहा है''

8/16/2021 1:07:02 PM

मुंबई: अफगानिस्तान में तालिबान का शासन हो गया है। रविवार (15 अगस्त) को जहां पूरा भारत अपनी आजादी का जश्न मना रहा था। वहीं दूसरी अफगानिस्तान अपनी आजादी के लिए लड़ रहा था। लेकिन अब तालिबानी लड़ाकों ने राजधानी काबुल को भी कब्जे में ले लिया। राष्ट्रपति भवन पर तालिबान का झंडा लहराने के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस्तीफे की घोषणा कर दी और देश छोड़ दिया।

तालिबानी कब्जे के बाद अफगानिस्तान में स्थिति भयावह बनी हुई है।लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं। अब इस अफगानिस्तान महासंकट पर स्टार्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाली बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी अफगानिस्तान महासंकट पर एक ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा- 'जब एक देश अपनी आजादी सेलिब्रेट कर रहा था। वहीं दूसरा उसे (आजादी) खो रहा था। ये कैसी दुनिया है।' सोनी राजदान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।बता दें कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की रवानगी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनी ने अपने करियर की शुरुआत अंग्रेजी थिएटर से की थी। वह दूरदर्शन के हिट टेलीविजन शो 'बुनियाद' में सुलोचना की भूमिका निभाती हुई नजर आई थी। इसके बाद सोनू कई बाॅलीवुड फिल्मों में काम किया। सोनी राजदान आखिरी बार 'नो फादर्स इन कश्मीर' और वार जैसी फिल्मों में नजर आईं थीं। 

Content Writer

Smita Sharma