दुल्हन बनीं आलिया भट्ट, मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी दिखीं साथ

11/7/2017 8:58:55 PM

मुंबईः अपनी क्यूटनेस से लाखों दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट ने बाज़ार मैगज़ीन के लिए एक फ़ोटोशूट कराया है। स्टाइल के मामले में आलिया भट्ट हमेशा से ही आगे रहती है। इस बार उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है जिसमें वो दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं।

उनके साथ फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता का लुक भी काफी इंप्रेसिव है। 24 साल की इस अदाकारा के साथ इस शूट में फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता भी नज़र आ रही हैं।

फोटोशूट के एक हिस्से में आलिया दुल्हन के एक ट्रेंडी व्हाइट ड्रेस के ऊपर ब्लैक कलर का प्रिटेंड श्रग पहने हुए हैं।

इसमें आलिया ने टाइट पोनी के साथ रेड लिपस्टिक उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रही है। मसाबा भी इस शूट में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहीं हैं।