कभी फूलों से खेली होली...कभी आलिया ने Bride To Be पर लुटाया प्यार, पिंक सूट में खूब जचीं बन्नों की सहेली

12/14/2023 12:50:55 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने ऑन-पॉइंट फैशन के लिए जानी जाती हैं। साड़ी से लेकर सूट और वेस्टर्न ड्रेस में मिसेज कपूर का स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। हाल ही में आलिया की कुछ तस्वीरें सामने आईं जो इस समय चर्चा का विषय हैं। दरअसल, आलिया अपने करीबी दोस्त की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुईं थी। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं।

लुक की बात करें तो आलिया रानी पिंक कुर्ती और फिट पैंट में बेहद की खूबसूरत दिखीं। उन्होंने सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा पेयर किया था जिसे उन्होंने शॉल की तरह लपेटा हुआ था। इस डे-इवेंट के लिए आलिया ने अपना लुक काफी सिंपल रखा।

एक्ट्रेस ने अपना लुक स्टाइलिश बन और ग्लोसी मेकअप, कानों में लंबे ईयरिंग्स और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाकर पूरा किया। उन्होंने अपने बालों को जूड़ा बनाकर स्टाइल किया था और बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

आलिया भट्ट ने सेरेमनी से जुड़ी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें वो अपनी सहेलियों के साथ जमकर मस्ती करती हुई नजर आई।

तस्वीरों में आलिया भट्ट अपनी सहेलियों के साथ फूलों की होली खेलते हुए भी नजर आई हैं। आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'दुल्हन के यार और ढेर सारा प्यार..'जिसपर अब उनके फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थी।

Content Writer

Smita Sharma