व्हाइट सलवार सूट में आलिया का खूबसूरत अंदाज, मिसेज कपूर की सादगी पर मर मिटे लोग

11/4/2023 5:18:46 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन गेम्स के लिए भी जानी जाती हैं। शाॅर्ट ड्रेस से लेकर साड़ी तक आलिया भट्ट हर लुक में कमाल की लगती हैं। हाल ही में आलिया को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया जहां उनका देसी अवतार देखने को मिला। 

लुक की बात करें आलिया व्हाइट सलवार सूट में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होॆंने अपने लुक को ब्लैक शेड्स से कंप्लीट किया था। नो मेकअप लुक में भी आलिया खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को आलिया का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 

एक्ट्रेस को हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। उन्होंने फिल्म में रानी की भूमिका निभाई थी। आलिया के अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह  'जिगरा', 'बैजू बावरा', 'जी ले जरा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 

Content Writer

Smita Sharma