देर रात सिटी में स्पॉट हुई न्यूलीवेड आलिया, ब्लू मिनी ड्रेस में अपने ग्लैमरस लुक से खींचा फैंस का अटेंशन

4/25/2022 10:27:01 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. न्यूलीवेड आलिया भट्ट इन दिनों अपने लुक्स से फैंस का खूब अटेंशन खींच रही हैं। रणबीर कपूर संग शादी के 5 दिनों बाद ही आलिया मजह काम पर लौट गई थीं। राजस्थान में अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का एक शेड्यूल पूरा करने के बाद वह बीते शनिवार मुंबई वापस लौटीं। इसी बीच बीते रविवार मिसेज कपूर को सिटी में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने ग्लैमरस लुक से एक बार फिर फैंस का ध्यान खींचती नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान आलिया भट्ट ब्लू कलर की मिनी ड्रेस में लाइमलाइट चुराती दिखीं।

 

 

मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों का लो बन बनाया हुआ है और व्हाइट फरी फ्लिप फ्लॉप (फुटवियर) के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। कैमरे के सामने न्यूलीवेड आलिया स्माइल करते हुए जमकर पोज देती नजर आ रही हैं। 

 

 

बता दें, आलिया भट्ट 14 अप्रैल को बॉयफ्रेंड एक्टर रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंधी हैं। कपल की शादी में उनके करीबी दोस्त और पारिवारिक सदस्य ही शामिल हुए थे।

 

वहीं आलिया के काम की बात करें तो उनकी अपनकिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा उनके पास ब्रह्मस्त्र भी है, जिसमें वह अपने पति रणबीर के अलावा मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन के साथ अहम किरदार में दिखेंगी।

 
 

 

 

Content Writer

suman prajapati