रणबीर संग शादी के बाद बदली आलिया भट्ट की जिंदगी, बोलीं- ''वह मुझे हमेशा सपोर्ट करते हैं, मेरी सारी चिंताएं दूर हो गईं''

8/9/2022 10:03:08 AM

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। आलिया ने रणबीर कपूर से इसी साल अप्रैल में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने खूब सुर्खियों बटोरीं थी। हाल ही में आलिया ने शादी के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों को लेकर बात की है और रणबीर कपूर की खूब तारीफ की है। 


आलिया ने कहा- 'रणबीर कपूर उनके बेस्ट फ्रेंड हैं, इसलिए शादी के बाद भी उनके बीच कुछ नहीं बदला है। वह अब भी वैसे ही हैं, जैसे शादी के पहले थे। उनकी जितनी तारीफ करूं कम है। लाइफ पार्टनर के रूप में उनमें ढेर सारी खूबियां हैं। वह हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं। मुझे बहुत हंसाते हैं। उनके साथ शादी करने के बाद मेरी सारी चिंताएं दूर हो गईं।'


आलिया ने आगे कहा- 'मेरे दिल में उनके लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान है। आलिया का मानना है कि रणबीर कपूर एक शानदार को-स्टार हैं। उनके साथ काम करते हुए हर कोई सहज रहता है। सेट पर उनके साथ एक अलग ही एनर्जी फील होती है। आपको उनका स्टारडम नजर नहीं आता। वह शानदार एक्टर हैं। आप उन्हें अपने रोल के लिए तैयारी करते हुए और कठिन मेहनत करते हुए नहीं देखेंगे और मैं भी काफी हद तक वैसी ही हूं।' 


काम की बात करें तो हाल ही में आलिया की फिल्म 'डार्लिंग्स' ओटीटी पर रिलीज हो हुई है। अब आलिया बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे। दोनों पहली बार एक-साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा आलिया रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी' में भी दिखाई देगी। 

Content Writer

Parminder Kaur