पापा ऋषि की 13वीं की प्रार्थना सभा में गर्लफ्रेंड आलिया को लेकर पहुंचे रणबीर, श्वेता बच्चन करिश्मा कपूर सहित दिखे ये स्टार्स

5/13/2020 8:15:34 AM

मुंबई: 2 साल तक कैंसर से जूझने के बाद 30 अप्रैल को बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि के अचानक निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शॉक्ड रह गई थी। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी थी।

अब ऋषि कपूर की मौत के 13 दिन बाद उनकी तेरहवी रखी गई। 12 मई को नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर ने घर पर तेरहवी का आयोजन किया।

ऋषि की आत्मा की शांति के लिए पूजा भी रखी गई। इस प्रार्थना सभा में कपूर खानदान के अलावा कई स्टार्स ऋषि की आत्मा की शांति पूजा में पहुंचे। 

आलिया भट्ट बांद्रा स्थित नीतू कपूर के घर बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ पहुंचीं। इस दौरान ऋषि के भाई णधीर कपूर, उनकी पत्नी बबीता के साथ नजर आए।

वहीं उनकी बहन रीमा जैन अपने दोनों बेटे अरमान जैन,आदर जैन और बहू अनीसा मल्होत्रा के साथ पहुंची।

करिश्मा कपूर भी चाचा ऋषि की तेरवीं में शामिल हुईं।

वहीं श्वेता नंदा पूजा में बेटी नव्या नवेली नंदा के साथ आईं। 

रिद्धिमा कपूर ने पाप ऋषि की प्रार्थना सभी की तस्वीर शेयर की। इसमें रिद्धिमा अपने पिता के फोटो फ्रेम के बगल में खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे फोटो में वो भाई रणबीर कपूर के साथ सभी में दिखी।  


बता दें ऋषि कपूर का मुंबई में 30 अप्रैल को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। लाॅकडाउन की वजह ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में कुल 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। इसमें परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे।

इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, अभिषेक बच्चन सहित अन्य चुनिंदा सेलेब्स से हिस्सा लिया था। ऋषि की बेटी रिद्धिमा अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी।

हालांकि अगले ही दिन वो अपने परिवार के पास मुंबई पहुंच गई थीं। ऋषि कपूर के अस्थि विसर्जन के दौरान रिद्धिमा, रणबीर और नीतू कपूर को पूजा करती हुई दिखी थीं। 


 

Smita Sharma