Gucci Cruise Show: ब्लैक बाॅडीकाॅन ड्रेस में आलिया ने ढाया कहर, कोरियन ब्यूटी संग 'मिसेज कपूर' ने दिए पोज
5/14/2024 12:53:16 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की गिनती टाॅप की एक्ट्रेसेस में होती हैं। आलिया अपनी कमाल की एक्टिंग को लेकर काफी मशहूर हैं। इसके अलावा आलिया अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस मेट गाला 2024 लुक को लेकर सुर्खियों में थीं। इस दौरान आलिया ने विदेशी मंच पर अपने ट्रेडिशनल अंदाज से हर किसी का दिल चुरा लिया था। मेट गाला के रेड कार्पेट पर जब वह फ्लोरल साड़ी पहुंची थीं तो लोगों की निगाहें एक्ट्रेस पर ही टिक गई थी।
वहीं अब आलिया ने लंदन में गुच्ची क्रूज़ 2025 फैशन शो में अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। इवेंट से कई आलिया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो आलिया ने ब्लैक कलर की बाॅडीकाॅन ड्रेस पेयर की थी। उनकी ये ड्रेस स्ट्रेपलेस थी। उन्होंने अपने बालों की पोनी बनाई थी।
आलिया ने गुच्ची के ब्लैक बैग और मैचिंग हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। मिनिमल मेकअप, रेड लिप्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। फैंस आलिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास 'जिगरा' फिल्म है। आलिया भट्ट की ये फिल्म इसी साल यानी 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' और 'ब्रह्मास्त्र 2' में भी नजर आएंगी।